Jawaan Poster: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फैंस किंग खान की फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की हाइप को बनाए रखने के लिए जवान का नया पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। जवान में एक्टर के यूनिक लोगों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजयसेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।
जवान के पोस्टर में किंग खान विलेन के लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में किंग खान का विलेन लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक सन गलासेस के साथ कंप्लीट किया है। एक्टर का रफ- टफ लुक फैंस को काफी पसंंद आ रहा है।
शाहरुख ने शेयर किया जवान का पोस्टर
शाहरुख ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा, जब मैं विलेन बनता हूं तो कोई भी हीरो मेरे सामने नहीं टिक सकता है। मेकर्स ने हाल ही में जवान का प्रीव्यू रिलीज किया था। प्रीव्यू में शाहरुख दमदार एक्शन सीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके एक्शन सीन से ज्यादा लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। एक्टर फिल्म में ब्लैक एंड व्हाइट दोनों कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आएंगे।
जवान इस साल 7 सितंबरा को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। एटली और शाहरुख की दमदार जोड़ी सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली हैं।
