टीवी मसाला

Divyanka Tripathi की वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री की बढ़ीं मुश्किले, रिलीज से पहले जियो सिनेमा ने टाली डेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 13, 2023, 03:36 PM IST

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री (The Magic Of Shree) आज जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी। एक्ट्रेस की वेब सीरीज को आखिरी समय पर रिलीज होने से रोक दिया गया है। आइए जानते हैं आखिर किस वजह से सीरीज के रिलीज को रोक दिया गया?

Image

Divyanka Tripathi (credit pic: instagram)

दिव्यांका त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस सीरीज से एक्ट्रेस लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। दिव्यांका की वेब सीरीज आज जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों से सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी है। अभी तक मेकर्स ने ऐसा होने का कारण नहीं बताया है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीरीज के जरिए जैन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसकी वजह से सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी गई है। सीरीज की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि मैंने और हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। हमने जानबूझकर किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश नहीं की हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द कोई रास्ता निकाल लेंगे।

दिव्यांका के साथ इस सीरीज में जावेद जाफेरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा परमीत सेठी, नमित दास, दर्शन जरीवाल और नीलू कोहली सपोर्टिंग रोल में है। एक्ट्रेस आखिरी बार ये है मोहब्बतें में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इस शो में इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक लिया है और इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article