Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Twinning, Gives Romantic Pose: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया ने अपनी जोड़ी से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और साल 2016 में दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने शादी रचाई। आज वह इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक हैं जो अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक ट्विनिंग कर पोज देते हुए नजर आए।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। तस्वीर में दोनों ही पति-पत्नी पेस्टल ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आए। जहां एक तरफ ट्रेडिशनल ड्रेस में दिव्यांका त्रिपाठी बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं दूसरी ओर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) भी कुर्ते-पजामे में डैशिंग लगे। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की इन फोटोज को देख फैंस भी उनकी नजर उतारने लगे। एक फोटो में दिव्यांका और विवेक के पीछे इंद्रधनुष भी नजर आया। इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, "इंद्रधनुष वाले दिन, सूरज की चमकती रोशनी जैसी मुस्कान और अपने साथिया का साथ।"
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की इन तस्वीरों को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, "हाय, नजर न लगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपका प्यार बहुत चमकदार है, यहां तक कि इंद्रधनुष भी उसकी एक झलक लेने आया है।" कुछ यूजर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को 'परफेक्ट जोड़ी' भी कहा।
