Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Breaks Silence On Baby Planning: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी तो बेहद फिल्मी है ही, साथ ही ये कपल भी लोगों को बहुत पसंद आता है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अब बेबी प्लानिंग के लिए परिवार भी उनपर दबाव बनाने लगा है। वहीं मीडिया संग बातचीत के दौरान भी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बेबी प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बेबी प्लानिंग को ईश्वर का आशीर्वाद बताया।
दरअसल, टेली मसाला ने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से बातचीत के दौरान ही बेबी प्लानिंग के सिलसिले में पूछ लिया। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "समझदार को इशारा काफी है। लेकिन देखिये ये ऊपरवाले की देन है और ये एक कारण से कहा जाता है। तो जब ऊपरवाले की देन होगी तो हम झोली फैलाकर कैच कर लेंगे।" वहीं विवेक दहिया ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "देखिये इसमें हम कुछ कर नहीं सकते, इसपर हमारा कोई जोर नहीं है। ये भगवान का आशीर्वाद होता है। तो जब होना होगा, हो ही जाएगा।"
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लेकर कई बार अटकलें लग चुकी हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि हर बार दिव्यांका त्रिपाठी ने इन खबरों को रफा-दफा किया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां दिव्यांका त्रिपाठी तो लीड एक्ट्रेस थीं। लेकिन वहीं विवेक दहिया सपोर्टिंग एक्टर थे।
