टीवी मसाला

Divyanka Tripathi के सामने Vivek Dahiya को शादी के लिए प्रपोज कर गई विदेशी मेम , बोली "मैं पति ढूंढ रही.."

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya viral video:​ ये है मोहब्बतें स्टार और खतरों के खिलाड़ी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर क्या है जिसमें एक गोरी मेम विवेक दहिया को शादी के लिए प्रपोज करके चली जाती है। आइए इस पुर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya viral video

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya viral video: ये है मोहब्बतें अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पवार कपल में से के हैं। यह जोड़ा समय-समय अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करता रहता है। बता दें कि यह जोड़ा सीरीअल ये है मोहब्बतें के सेट पर मिले थे और उसके बाद कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में ये शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। बता दें कि अभी हाल ही में यह जोड़ा इटली घूमने गया था जहां इनके सामान की चोरी हो जाती है। हालांकि भारतीय एंबेसी की मदद से दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत वापिस लौट आते हैं। अब इस बीच आज दिव्यंका ने सोशल मीडिया पर यूरोप भ्रमण के दौरान का वीडियो शेयर किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही है कि एक व्हाइट ड्रेस में लड़की पैमप्लेट बाँट रही हैं। वो विवेक से आकार पूछती है कि "क्या तुम आमिर हो, मैं अपने लिए पति ढूंढ रही हूँ। जिसके बाद विवेक बोलते हैं कि "सॉरी मैं शादीशुदा हूँ। लेकिन विदेशी मेम वो पैमप्लेट पकड़ा कर चली जाती है। दिव्यंका बोलती है कि "तो क्या आब इस पैमप्लेट का क्या करोगे तो विवेक बोलते हैं घर जाकर कयुआर स्कैन करके देखेंगे की है क्या।" विवेक द्वारा शादी का प्रपोजल मना कर देने पर दिव्यंका चुटकी भी लेती है कि "क्यों आप इतने शरीफ हो, क्यों मना किया।"

बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया का यह वीडियो उसी वक्त है जब पर यूरोप घूमने गए थे। उसी दौरान इटली घूमते समय उनके समान की चोरी हो गई थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article