Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya viral video: ये है मोहब्बतें अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पवार कपल में से के हैं। यह जोड़ा समय-समय अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करता रहता है। बता दें कि यह जोड़ा सीरीअल ये है मोहब्बतें के सेट पर मिले थे और उसके बाद कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में ये शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। बता दें कि अभी हाल ही में यह जोड़ा इटली घूमने गया था जहां इनके सामान की चोरी हो जाती है। हालांकि भारतीय एंबेसी की मदद से दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत वापिस लौट आते हैं। अब इस बीच आज दिव्यंका ने सोशल मीडिया पर यूरोप भ्रमण के दौरान का वीडियो शेयर किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही है कि एक व्हाइट ड्रेस में लड़की पैमप्लेट बाँट रही हैं। वो विवेक से आकार पूछती है कि "क्या तुम आमिर हो, मैं अपने लिए पति ढूंढ रही हूँ। जिसके बाद विवेक बोलते हैं कि "सॉरी मैं शादीशुदा हूँ। लेकिन विदेशी मेम वो पैमप्लेट पकड़ा कर चली जाती है। दिव्यंका बोलती है कि "तो क्या आब इस पैमप्लेट का क्या करोगे तो विवेक बोलते हैं घर जाकर कयुआर स्कैन करके देखेंगे की है क्या।" विवेक द्वारा शादी का प्रपोजल मना कर देने पर दिव्यंका चुटकी भी लेती है कि "क्यों आप इतने शरीफ हो, क्यों मना किया।"
बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया का यह वीडियो उसी वक्त है जब पर यूरोप घूमने गए थे। उसी दौरान इटली घूमते समय उनके समान की चोरी हो गई थी।
