टीवी मसाला

Divyanka Tripathi शादी के 8 सालों बाद सुनाएंगी खुशखबरी? फैंस की अटकलों पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Divyanka Tripathi Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिव्यांका त्रिपाठी भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Divyanka Tripathi Breaks Silence On Pregnancy Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था और उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई थीं। हालांकि अब दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की सेहत में पहले के मुकाबले काफी सुधार आ गया है। लेकिन इन सबसे इतर दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर से प्रेग्नेंसी रूमर्स के कारण चर्चा में आ गई हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी की खबरें बढ़ते ही मामले का सच भी लोगों को बताया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक फैन पेज ने उनके कई वीडियो क्लिप को जोड़कर एक रील शेयर की थी। इस इंस्टाग्राम रील में दिव्यांका त्रिपाठी को ज्यादातर लूज आउटफिट पहने ही देखा गया। ऐसे में वीडियो के कैप्शन में फैन पेज ने लिखा, "क्या जल्द ही हमें खुशखबरी मिलने वाली है?" इस वीडियो का जवाब देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस की उम्मीदों पर फिर से पानी फेर दिया। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, "नहीं डार्लिंग।" बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर अफवाह उड़ी हो कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बता दें कि विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का कहना है कि जब भी उनके परिवार में नया सदस्य आने वाला होगा तो वह इसकी जानकारी खुद फैंस को देंगे। वहीं दूसरी ओर दिव्यांका त्रिपाठी ने भी बताया था कि अब परिवार भी उनपर घर में नन्हा मेहमान लाने का दबाव बनाने लगा है। बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी। उनकी शादी को जल्द ही 8 साल पूरे होने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article