Divyanka Tripathi के घर जश्न का माहौल, 6 महीने के हुए जुड़वां बेटे, सामने आईं फोटोज को देख उछला फैंस का मन

Divyanka Tripathi Twins Have Turned 6 Months Old: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जुड़वां बेटे छह महीने के हो गए हैं। इस खास मौके को कपल ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Divyanka Tripathi Twins Have Turned 6 Months Old: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरे से दूर रखती थीं, लेकिन अब वह फैंस को अपनी जिंदगी की छोटी छोटी खुशियों के बारे में बताती रहती हैं। दिव्यांका इसी साल मई महीने में दो जुड़वां बेटों की मां बनीं, लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने अपने क्यूट बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। दिव्यांका और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के बेटों छह महीने के हो गए हैं और कपल ने मिलकर इस दिन को काफी शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। दिव्यांका और विवेक के सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की फिर होगी सर्जरी? अफवाहों फैलते ही भड़के Shoaib Ibrahim; बताया सच

divyanka tripathi vivek dahiya family

divyanka tripathi vivek dahiya family (photo credit- instagram)

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर कीं फोटोज संग फोटोज

    दिव्यांका त्रिपाठी ने दोनों बेटों के छह महीने के होने पर खास अंदाज में फोटोशूट करवाया, जिसमें विवेक दहिया भी नजर आए। इस फैमिली फोटो को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दिव्यांका ने अपने बच्चों का चेहरे नहीं दिखाया, जिससे फैंस थोड़े उदास हैं, लेकिन एक्ट्रेस की फोटोज पर हर किसी ने प्यार लुटाया है। इन फोटोज में दिव्यांका और विवेक ने अपने बच्चों को गोद में लिया हुआ हैं। दोनों क्यूट बच्चों ने ब्लू कलर के कपड़े पहने हैं, जिसमें दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि मां और पापा बनकर दिव्यांका-विवेक काफी खुश हैं और इन पलों को खास अंदाज में एन्जॉय कर रहे हैं। Bigg Boss 20: 'नंगा कर...', Love Gill और Arishfa Khan की जंग से हिला पूरा घर, कैरेक्टर पर उछाला कीचड़

      दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई बच्चों की खासियत

      इन फोटोज के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा, 'एक में पापा का अट्रैक्शन और मम्मा की प्यारी सी मुस्कान है, तो दूसरे में पापा की ताकत और मम्मा जैसा आजाद रहने वाले। दो नन्हे इंसान, जो एक-दूसरे से इतने अलग हैं, फिर भी दोनों ही हमारा दिल पिघलाने की पूरी काबिलियत रखते हैं। कभी सोचा न था कि सुबहें इतनी जादुई हो सकती हैं, और बिना दांतों वाली ये दो नन्ही मुस्कानें पूरी दुनिया को इतना मामूली बना सकती हैं। छह महीने पहले, तुमने हमारी एकदम व्यवस्थित जिंदगी को बहुत ही खूबसूरत ढंग से पूरी तरह बदल दिया। काश, हमने इस मजेदार हलचल को और पहले अपना लिया होता!' दिव्यांका और विवेक के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

      End Article
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

      End of Feed