शादीशुदा नहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया !! इस कपल ने बताई पूरी सच्चाई

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। इस कपल ने लगभग 9 साल पहले यानी 2016 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपल ने बताया कि उन्होंने शादी अभी तक नहीं हुई है। आइए जानते हैं ऐसा इस कपल ने क्यों कहा है।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बीते 10 सालों से दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कई मशहूर टीवी शोज कर लोगों के दिलों अपनी खास जगह बनाई है। साल 2016 में 8 जुलाई को दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। यह शादी भोपाल में पूरे हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ हुई थी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम किया था और इसी शो के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इस कपल की शादी को लगभग 9 साल हो चुके हैं। मगर आपको जानकारी होगी कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादीशुदा नहीं हैं।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

फैमिली के साथ यूट्यूब वीडियो में विवेक ने मजाक में कहा कि उन्होंने दिव्यांका से शादी नहीं की। इसके बाद विवेक दहिया ने क्लियर करते हुए बताया कि बीते 9 सालों से उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'शादी नहीं हुई है इसका मतलब है कि हमने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैरिज का रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है।'

End of Feed