टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 8 July: मायरा को सगी मां से दूर करेगी गीतांजली, अरमान को मैनेजर बनाकर जी हुजूरी कराएगा कृष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि मायरा अभिरा से मिलने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी गीतांजली बीच में आ जाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट, फोटो क्रेडिट (जियो हॉटस्टार)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। शो में लगातार ऐसे-ऐसे धमाके हो रहे हैं, जिसने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अंशुमन अभिरा से शादी के फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहता है। वहीं दूसरी ओर अरमान केस फाइल तक पहुंचने के लिए कृष से नौकरी मांगता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।

कृष का पर्दाफाश करने की कसम खाएगी कियारा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कृष सबके सामने तान्या की बातें मानने का नाटक करेगा। लेकिन कियारा कसम खाएगी और मन ही मन में सोचेगी कि आप तान्या को धोखा दे रहे हो और मैं आपका असली चेहरा सबके सामने लाकर रहूंगी।

पराई औरत के चक्कर में अपनी ही बेटी से दूर होगी अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अंशुमन की होने वाली पत्नी होने के नाते कृष का स्वागत करेगी। वो आरती की थाल हाथ में लेगी, तभी मायरा वहां आ जाएगी और उसे क्यूट आंटी कहकर पुकारेगी। अभिरा मायरा को देखकर खुश हो जाएगी और उसकी तरफ अपना हाथ बढ़ाएगी। मायरा भागकर अभिरा के पास जाने लगेगी, लेकिन तभी गीतांजली बीच में आ जाएगी और वो मायरा को पकड़कर अभिरा से दूर कर देगी। ये देख पूरा परिवार हैरान रह जाएगा।

अरमान को इशारों पर नचाएगा कृष

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कृष सबके सामने मैनेजर को बुलाएगा, जो कि कोई और नहीं बल्कि अरमान होगा। कृष सरेआम अरमान से जी हुजूरी कराएगा। अरमान को मैनेजर बना देख मायरा उससे सवाल करेगी कि आप तो आरजे थे ना पापा। मायरा के मुंह से अरमान के लिए पापा सुनकर परिवार हैरान होगा। वहीं दूसरी ओर कृष अरमान को इशारों पर नचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

गीतांजली और अरमान को साथ में देखकर जलेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि गीतांजली अरमान को अंगूठी पहनाएगी और कहेगी कि अगर ये दोबारा गुम हुई तो मायरा सवाल करेगी। वहीं दूसरी ओर अभिरा दोनों को साथ में देखकर जलेगी और अरमान को जलाने के लिए अंशुमन के साथ फोटोशूट कराएगी।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article