टीवी मसाला

Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के साथ इटली में हुई लूटपाट, पुलिस ने भी मदद करने से किया इंकार

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Gets Robbed In Italy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया बीते कुछ दिनों पहले छुट्टियां मनाने इटली गए थे। लेकिन वहां उनके साथ लूटपाट हो गई। इस बात की जानकारी खुद विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दी है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के साथ हुई लूटपाट

Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Gets Robbed In Italy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया ने इंडस्ट्री के चहीते कपल कहे जाते हैं। बीते कुछ दिनों पहले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इटली गए थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। लेकिन उनकी खुशी को किसी की नजर लग गई और इटली में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) व विवेक दहिया पर मुसीबत आन पड़ी। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हो गई है। उनके सामान के साथ-साथ उनके दस्तावेज भी चोरी हो गे हैं। विवेक दहिया ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें कार के दरवाजे टूटे नजर आए और चीजें इधर-उधर बिखरी दिखाई दीं। वीडियो में विवेक दहिया कहते दिखे, "ये एक सुरक्षित जगह मानी जाती है। होटल के लोगों को पता था कि हमारी कार में चीजें रखी हुई हैं। हम अपना सारा सामान खो चुके हैं। हमारे डॉक्युमेंट्स, पासपोर्ट, कैश और बाकी जो भी चीजें हमने बीते 15 दिनों में खरीदी थीं, वे सब चली गईं।" विवेक दहिया ने अपने साथ हुए इस मामले पर इंटरव्यू भी दिया है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "हम कल फ्लोरेंस आए थे और हमने यहां एक दिन रुकने का फैसला किया था। हम केवल एक प्रॉपर्टी चेक करने के लिए गए थे, जहां हम रुकने वाले थे। हमारी कार बाहर पार्क थी। लेकिन जब हम अपना सामान लेने वापिस आए तो देखा कि हमारी कार का शीशा टूटा हुआ है। हमारे पासपोर्ट्स, वॉलेट, पैसा, शॉपिंग की सभी चीजें और कीमती सामान जा चुका है। बस वो पीछे कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़कर गए।"

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की। विवेक दहिया ने इस बारे में कहा, "हमने लोकल पुलिस से संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने बगैर सीसीटीवी फुटेज के केस से इंकार कर दिया। पुलिस स्टेशन यहां 6 बजे शाम को बंद हो जाता है और वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। हमने एंबेसी से भी बात करनी चाही, लेकिन वह भी बंद हो गई थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article