Divya Aggarwal Marriage Date Announced: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर संग जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने नए सफर को शुरू करने के लिए एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो कब अपूर्व से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अगले साल फरवरी में अपूर्व से शादी कर लूंगी। मैं बचपन से शादी करने का सपना देखती थी। मेरा वो सपना अब पूरा होने वाला है। अभी तक शादी की डेट फाइनल हुई। शादी की डेट मेरी मां और पंडित जी मिलकर तय करेंगे।
एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपूर्व को तब से जानती हूं जब मैं ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं थी। हम एक -दूसरे से कुछ समय के लिए दूर हो गए थे। लेकिन जिस तरह से हम साथ है तो मुझे लगता है कि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं। मैं सोच नहीं सकती हूं कि कल तक मैं एक छोटी बच्ची की तरह थी। अब एक महिला की तरह शादी करने जा रही हूं। मैंने अपनी शादी के लिए बहुत सपने देखें हैं। मैं बिग फैट वेडिंग करूंगी।
अपूर्व संग अगले साल शादी करेंगी दिव्या
एक्ट्रेस ने आगे कहा, हम दोनों एनिमल लवर्स हैं। हमारी थीम जंगली होगी। इतना ही नहीं मैं अपनी शादी में बहुत सारे स्टीरियोटाइप भी तोड़ने वाली हूं। मैं राजस्थान में शादी करना चाहती थी। लेकिन मैं घर पर शादी करूंगी। मेरे लिए रीति- रिवाज मायने रखते हैं।
