बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: करण के शो पर नजर आएंगे सलमान खान! जानें कब और किस एक्टर संग दिखेंगे भाईजान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2023, 12:55 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो में सलमान खान नजर आने वाले हैं। भाईजान शो के आखिरी एपिसोड में दिखाई देंगे। फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि सलमान के साथ काउच पर कौन नजर आएगा। पहली बार सलमान किसी चैट शो में नजर आने वाले हैं।

Image

Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण की चर्चा हर तरफ हो रही है। शो के सबसे पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने थे। शो पर कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसके बाद दोनों को जमकर ट्रोल किया गया था। शो पर सनी और बॉबी देओल भी आए थे। कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने धमाकेदार एंट्री की थी। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही शो के गेस्ट की छोटी सी झलक दिखाई दी थी। करण के शो पर सलमान खान आने वाले हैं।

सलमान करण जौहर के शो के आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे। इस बात ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान करण को शो के आखिरी मेहमान होंगे। मेकर्स इस बात को फैंस के लिए सस्पेंस रखना चाहते हैं।

करण के शो में नजर आएंगे सलमान

करण के साथ कौन सा एक्टर उनके साथ ज्वाइंन करेगा। इसका खुलासा नहीं हुआ है। पहली बार सलमान खान करण के शो पर नजर आएंगे। शो पर उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर बात होगी। करण के शो पर आलिया भट्ट और करीना कपूर साथ में दिखाई देंगी। ननद -भाभी की जोड़ी को देखने के लिए फैंस उत्सुक है। इसके अलावा शो पर रोहित शेट्टी अपने खास दोस्त अजय देवगन के साथ पहुंचेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article