Divya Agarwal Trolled: 20 फरवरी को दिव्या अग्रवाल सात जन्मों के लिए बिजनेसमैन पूर्व पडगांवकर संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। परिवार और दोस्तों के बीच इस कपल ने अपने घर में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। जहां एक तरफ कई ने उनके इस नए जिंदगी के पड़ाव को लेकर बधाई दी, तो कइयों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर क्या कहा।
दरअसल जैसे ही बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि कुछ साल के बाद हम अभी भी सबसे अच्छे दोस्त हैं और मैं आप सभी से हमारे फैसले का सम्मान करने का अनुरोध करता हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि थोड़ा और रुक जाती इससे अच्छा और अमीर मिल जाता। सिर्फ यही नहीं कई लोगो ने उन्हें गोल्ड डिगर का टैग दे डाला।
आखिर ऐसा क्यों हो रहा है क्यूंकि अमृता राव के शो पर एक्ट्रेस ने बताया था की जब वह वरुण के साथ रिश्ते में थी तो उन्हें अपूर्व से प्यार हो गया, और उन्ही के लिए वरुण संग ब्रेकअप कर लिया। ऐसे में तभी से दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के पीछे ट्रोलर्स पड़े रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या शायद प्रेग्नेंट हैं, जिसके चलते उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था।
