'वरुण का कर्मा मुंह पर मिला'- Divya Agarwal के पति निकले 'चीटर'! इस हसीना ने खोली पोल, बोली- सगाई के दिन भी...

Bhavya Singh Open Up On Divya Agarwal Marriage: भव्या सिंह ने हाल ही में दिव्या अग्रवाल और उनके पति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भव्या का कहना है कि दिव्या अग्रवाल के पति धोखेबाज हैं।

Bhavya Singh Open Up On Divya Agarwal Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर के रिश्ते में खटास की खबरें पहले भी कई बार आई हैं। यहां तक कि दोनों के तलाक की अटकलें भी लगीं। वहीं अब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के पति पर आरोप लगा है कि वह एक्ट्रेस को धोखा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, सगाई के दिन भी उन्होंने दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजी हैं। दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्वा पडगांवकर को लेकर ये दावा 'द 50' फेम भव्या सिंह ने किया है। भव्या सिंह ने 'टेली चक्कर' संग बातचीत के दौरान अपूर्व पडगांवकर को लेकर कई खुलासे किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Varun Sood की बहन ने Divya Agrawal पर लगाए संगीन आरोप, कहा- 'वो ज्वैलरी वापस नहीं..'

Divya Agarwal को पति से मिला धोखा? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व पडगांवकर को लेकर खुलासा करते हुए कहा, "उसका पति 'चीटर' है। आपको पता है कि आपका पति आपको धोखा दे रहा है, लेकिन आपने अपने पति पर भरोसा किया, मुझपर नहीं। वो फोटो भेजता है अपनी। नशे ज्यादा हो जाते हैं। दोनों मिया-बीवी करते ही हैं। अपनी सगाई के दिन भी दूसरी लड़कियों को फोटो फेज रहा था वो। अब मैडम सबूत इकट्ठा कर रही हैं।" भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल के पास्ट रिलेशनशिप पर तंज कसते हुए कहा, "वरुण सूद का कर्मा मुंह पर मिला है। वरुण को खुश होना चाहिए।" बता दें कि भव्या सिंह के इन दावों पर अभी तक दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'एनेस्थीसिया के अलग ही मजे हैं'- दोबारा अस्पताल पहुंचने पर Uorfi Javed का रिएक्शन, चिंता में पड़े फैंस

    End of Feed