टीवी मसाला

Divya Agarwal ने बेबी प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, शादी के 4 महीनों बाद किया मां बनने का फैसला!

Divya Agarwal Breaks Silence On Baby Planning With Apurva Padgaonkar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शादी के 4 महीने बाद दिव्या अग्रवाल ने बेबी प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह और अपूर्व इस बारे में सोच रहे हैं या नहीं।

Image

दिव्या अग्रवाल शादी के 4 महीने बाद कर रही हैं बेबी प्लानिंग?

Divya Agarwal Breaks Silence On Baby Planning With Apurva Padgaonkar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं, चाहे वह करियर को लेकर हो या फिर निजी जिंदगी के कारण। हालांकि ज्यादातर वक्त दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी के लिए ही सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इसी साल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि शादी के कुछ महीनों बाद ही उनकी तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं अब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने शादी के 4 महीने बाद बेबी प्लानिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान बताया कि वह बेबी प्लानिंग के बारे में क्या सोच रही हैं।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आया कि एक्ट्रेस से बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वह अभी कोई प्लानिंग नहीं कर रही हैं। दिव्या अग्रवाल से मीडिया पर्सन ने आगे कहा, "समाज को मुंह दिखाना है।" इसपर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया कि समाज को मुंह दिखाने लायक तो हम पहले भी नहीं रहे। दिव्या अग्रवाल ने बेबी प्लानिंग के बारे में आगे कहा, "बच्चा नहीं प्लान कर रही हूं मैं। बच्चा और बाकी सब, ये चीजें बहुत ज्यादा जल्दी हैं।"

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) से बेबी प्लानिंग के अलावा शादी के लिए सही वक्त के बारे में भी सवाल किया गया। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जल्दी या लेट जैसा कोई वक्त भी है। शादी शादी है। जब आपको लगे कि इंसान सही है, तब ही शादी कर लो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article