Disha Vakani Father Bhim Vakani Funeral: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani ) पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन 7 अप्रैल को हो गया, जिसके बाद से ही उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। दिशा वकानी के साथ इस मुश्किल घड़ी में फैंस खडे़ हैं लेकिन ये भी सच है कि परिवार की तरफ से निधन पर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब कुछ तस्वीरे और वीजियोज सामने आ गया है, जिसमें दिशा वकानी की हालत बुरी नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: ‘तू गधे पर बैठने लायक...’ Samay Raina पर ज्वालामुखी की तरह फटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी)
disha vakani के पिता का अंतिम संस्कार (Photo Credit- instagram)
पिता के अंतिम संस्कार में दिशा वकानी की हालत खराब
सोशल मीडिया पर दिशा वकानी के पिता भीम वकानी के अंतिम संस्कार के समय के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दिशा और उनके परिवार का दर्द साफ झलक रहा है। इन वीडियोज में दिशा वकानी की हालत देख हर कोई हैरान हो गया है। उनकी हालत रो-रोकर काफी ज्यादा खराब लग रही है। दिशा वाकनी ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और माथे पर मल्टीकलर दुपट्टा लिया है। एक तस्वीर में वह कार के बाहर खड़ी होकर अपने पिता को आखिरी बार छू रही हैं। इस मौके पर दिशा वकानी ने पैपराजी को देखकर अपना मुंह भी छुपा लिया। दिशा ने कैमरा देखने के तुरंत बाद ही अपना चेहरा दुपट्टे से कवर कर लिया था। दूसरी तरफ दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी का भी रो-रोकर बुरा हाल दिखा। वह अपने पिता को कंधा देकर बुरी तरह टूट गए। (पढ़ें स्टोरी: TV TRP Report: तुलसी से नंबर 1 की गद्दी हड़पेगा ये सीरियल, बद से बदतर हुई अनुपमा की हालत; Top 5 में भयंकर बदलाव)disha vakani के पिता का अंतिम संस्कार (Photo Credit- instagram)
