टीवी मसाला

Disha Parmar-Rahul Vaidya ने धूमधाम से मनाया बेटी नव्या का पहला बर्थडे, क्यूटनेस देख फैंस ने उतारी नजर

Disha Parmar And Rahul Vaidya Celebrates Daughter Navya First Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य की बेटी नव्या एक साल की हो चुकी है। बीते दिन नव्या का पहला जन्मदिन था, जिसे दिशा परमार और राहुल वैद्य ने धूम-धड़ाके से मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं।

Image

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने मनाया बेटी का जन्मदिन

Disha Parmar And Rahul Vaidya Celebrates Daughter Navya First Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक हैं। दिशा परमार और राहुल वैद्य यूं तो पहले से ही दोस्त थे, लेकिन उनका रिश्ता मुकम्मल करने में 'बिग बॉस 14' का भी बहुत बड़ा हाथ है। दिशा परमार और राहुल वैद्य साल 2023 में एक बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा। खास बात तो यह है कि दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की बेटी नव्या का बीते दिन पहला जन्मदिन था, जिसे दोनों ने बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया। दिशा परमार और राहुल वैद्य ने नव्या के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने अपनी बेटी नव्या के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। जन्मदिन के खास मौके पर नव्या रेड फ्रॉक में नजर आई, जिसमें उसकी क्यूटनेस देखने लायक रही। दूसरी ओर जहां दिशा परमार पिंक आउटफिट में खूबसूरत लगीं तो वहीं राहुल वैद्य ने ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट में हैंडसम लगे। दूसरी तस्वीर में नव्या अपने बर्थडे केक से खेलती नजर आई। पिंक ड्रेस में वह तारीफ के लायक लगी। नव्या ने बर्थडे पर अपनी दादी के साथ भी पोज दिया।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने नव्या के जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "नवू बाबा, हमारी नन्ही सी राजकुमारी को पहले जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। बाकी सबका भी नव्या को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।" दिशा परमार और राहुल वैद्य की इस पोस्ट पर टीवी सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं। रुबीना दिलैक ने नव्या को बधाइयां देते हुए लिखा, "खुशियां और ढेर सारा आशीर्वाद नन्ही राजकुमारी को।" वहीं अर्जु बिजलानी ने कमेंट में हार्ट शेप इमोजी शेयर किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article