टीवी मसाला

डेंगू बीमारी के बीच Rahul Vaidya-Disha Parmar ने साझा की हेल्थ अपडेट, कहा "ये 7 दिन बहुत मुश्किल थे..."

Rahul Vaidya-Dishar Parmar Share Health update: ​टीवी अभिनेत्री दिशा परमार और बिग बॉस 14 रनर-अप राहुल वैद्य को हाल ही में डेंगू हो गया था। इस जोड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को ये जानकारी दी थी। अब राहुल ने एक और पोस्ट साझा कर नया हेल्थ अपडेट दिया है। आइए देखते हैं।

Image

Rahul Vaidya-Disha Parmar Shares Health update

Rahul Vaidya-Disha Parmar Share Health update: अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) और सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) टीवी के पवार कपल में से एक है। इस जोड़े की छोटी सी बेटी भी हैं। अभी हाल ही में गणपती वसर्जन के दौरान इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि उनको और दिशा (Disha Parmar) को डेंगू हो गया है और वह बुखार से तड़प रहे हैं। इसके बाद से ये जोड़ा लगातार फैंस के साथ हेल्थ अपडेट साझा कर रहे हैं। अब बिग बॉस 14 के रनर-अप राहुल वैद्य ने एक बार फिर अपना और दिशा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने आज अपने इंस्टाग्राम ओर एक पोस्ट साझा कर लिखा "दिशा और मैं हम दोनों अब ठीक हो रहे हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद। साथ ही एक और पोस्ट साझा कर राहुल ने लिखा "मैं विश करता हूँ कि कभी भी किसी को डेंगू न हो।" "डेंगू की वजह से हमारे ये 7 दिन बहुत ही बुरे थे...किसी को भी काभी डेंगू न हो।"

बता दें कि डेंगू के बीच अभी हाल ही में राहुल वैद्य और दिशा परमार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यह जोड़ा बहुत वीक और बीमार नजर आ रहा था। डेंगू के बीच भी राहुल अपने फैंस को खुश करने में पीछे नहीं उठे, उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में अपना कॉन्सर्ट किया था, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article