कहां है दीपिका कक्कड़ की पहले पति से हुई औलाद? लोगों ने उठाए सवाल तो अब एक्ट्रेस ने उगली सच्चाई

Dipika Kakar On False Allegation: कई समय पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर इल्जाम लगाए थे कि उन्होंने पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया। अब इन चौंका देने वाली झूठी खबरों पर दीपिका कक्कड़ ने सच्चाई बताई है। दीपिका ने ये भी बताया कि ऐसे इन इल्जामों की वजह से उनकी जिंदगी पर प्रभाव पड़ा।

Dipika Kakar On False Allegation: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल आए दिन दीपिका को लेकर बड़े-बड़े खुलासे होते रहते हैं। साल 2023 में दीपिका पर लोगों ने इल्जाम लगाया था कि उन्होंने अपनी पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया था। ऐसे में कई लोगों ने उन्हे काफी ट्रोल किया और उनकी परवरिश पर भी सवाल उठाए। करीब 2 साल बाद अब एक्ट्रेस ने इन इल्जामों पर खुलकर बात की और साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान सच्चाई भी बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में

Dipika Kakar On False Allegation

इल्जामों पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'मैं एक मां पर भी इतना बड़ा आरोप लगाने का सोचूंगी भी नहीं, कि उसने अपनी बेटी को छोड़ दिया। रुहान जब मेरे पेट में था इस खबर ने मुझे तोड़कर रख दिया। मैं पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से एक ही सवाल पूछा कि ये जब आएगा यानी रुहान तो ये ऐसा कुछ नहीं कहेंगे क्यूंकी इन बातों और इल्जामों में कोई सच्चाई नहीं है। रुहान एक प्रीमैचयूर बेबी था, इसलिए अस्पताल में एक-एक दिन काफी मुश्किल था।' बता दें साल 2011 में दीपिका ने रौनक मेहता संग सात फेरे लिए थे लेकिन 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

End of Feed