टीवी मसाला

शुभमन गिल नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में दीवानी हैं Avneet Kaur, जानिए क्रिकेटर संग डेटिंग रुमर्स का सच

Avneet Kaur-Shubman Gill dating Rumours Truth: एंटेरटेन्मेंट गलियारों में खबर उड़ रही है कि टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि इस डेटिंग रुमर्स का सच तो कुछ और ही है जिससे जानने के लिए पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।

Image

Avneet Kaur-Shubman Gill dating Rumours Truth

Avneet Kaur-Shubman Gill dating Rumours Truth: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस की डेटिंग खबरें लोगों का ध्यान खींचती है। हर दिन अवनीत कौर का नाम किसी का किसी शख्स के साथ जुड़ा रहता है। अब कई घंटों से सोशल मीडिया पर खबर उड़ रही है कि अवनीत कौर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि इन रुमर्स में कितनी सच्चाई है ये किसी को मालूम नहीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं आखिर अवनीत कौर असल में किसे डेट कर रही हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वो भारत का क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लू कलर की शर्ट और पेंट पहनी हुई थी और आंखों पर काले चश्मे लगाए हुए थे। ऐसे में कमेंट्स बॉक्स में कई लोगों ने अवनीत कौर का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम से जोड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगी। हालांकि इन खबरोंको विराम खुद अवनीत के फैंस ने प्रूफ देकर किया।

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि अवनीत कौर शुभमन गिल कि नहीं बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं हाल ही में हुए चॅम्पियन ट्रॉफी के मैच में दोनों को एक साथ देखा गया। अवनीत आए दिन राघव के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को जमाने के आगे कबूला नहीं। इसी के साथ शुभमन गिल और राघव शर्मा एक दूजे के अच्छे दोस्त हैं, इसलिए कई बार अवनीत को क्रिकेटर संग देखा गया। बता दें रुमर्स हैं कि शुभमन गिल सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article