टीवी मसाला

Dheeraj Dhoopar के हाथ लगी साउथ की ये बड़ी फिल्म, TV के बाद करेंगे बड़े परदे पर जल्द डेब्यू

Dheeraj Dhoopar Debut: टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) ने हाल ही में अपने फैंस को एक ऐसी खुशखबरी दी जिसे सुनने के लिए सभी बेताब थे। जल्द ही धीरज धूपर बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन किस फिल्म से जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Dheeraj Dhoopar Debut Telgu Movie

Dheeraj Dhoopar Debut: टीवी दुनिया के हैंडसम हंक एक्टर में से एक धीरज धूपर आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं। लगातार हिट सीरियल देने के बाद एक्टर फैंस के दिलों-दिमाग पर rआज कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं धीरज धूपर को फैंस वापिस से छोटे परदे पर देखना चाहते हैं लेकिन अब इन्ही के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धीरज अब छोटे पर नहीं बल्कि बड़े परदे पर जल्द डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद धीरज धूपर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग शेयर की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) के हाथ साउथ की बड़ी फिल्म हाथ लगी है। जी हां, एक्टर अपनी डेब्यू फिल्म 'कलावरम' में नजर आने वाले हैं जो एक तेलगु फिल्म है। टीवी के बाद अब एक्टर साउथ की जमीन को अपनी एक्टिंग से हिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्टर ने शूट के सेट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आप अभी तक नहीं गए हैं और जहां आपका स्थान होना चाहिए।' धीरज के पोस्ट से ये बात साफ हो गई है कि वो अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि उनके फैंस भी उन्हे बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। बता दें आखरी बार एक्टर सीरियल 'रब से है दुआ' में नजर आए थे। अब तक ससुराल सिमर का, कुंडली भाग्य, मात पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे अन्य सीरियल में नजर आ चुके हैं। धीरज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2016 में विन्नी अरोड़ा संग सात फेरे लिए थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2022 में अपनी जिंदगी में बेटे का स्वागत किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article