Bigg Boss 17 में कदम रखेंगी दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम! भाभी की तरह अभी से गड़ी है ट्रॉफी पर नजर

Saba Ibrahim Reveals About Entering In Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम अपने व्लॉग्स से सबका खूब दिल जीतती हैं। हाल ही में उन्होंने 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की बात पर चुप्पी तोड़ी है।

Saba Ibrahim Reveals About Entering In Bigg Boss 17: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 17 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है और कुछ के नाम कंफर्म भी हो चुके हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से दीपिका कक्कड़ की ननद और यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम का भी नाम जुड़ा है। दरअसल, उन्होंने शो में कदम रखने की बात पर चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed