टीवी मसाला

बिग बॉस 16 फेम Archana Gautam पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुआ हमला, किसी ने खींचे बाल तो किसी ने की मारपीट

Archana Gautam Attacked By People: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्चना गौतम के साथ बीते दिन कुछ महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। ऐसे में उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Image

Archana Gautam Attacked By People: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्चना गौतम के साथ बीते दिन कुछ महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। ऐसे में उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Archana Gautam Attacked By People: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 16 से मशहूर हुई अर्चना गौतम आए दिन किसी का किसी वजह से सुर्खियों में बनी होती हैं। कुछ ही समय पहले उनके और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कोल्डवार की भी खबर आई थी। अब ऐसे में अर्चना के साथ बीते दिन ऐसी घटना घटी जो काफी चौंका देने वाली थी। कल एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन के उपर कल कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

दरअसल कल दिन में यानी 29 सितंबर को एक्ट्रेस अर्चना गौतम (Archana Gautam) और उनके पिता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के दफ्तर पहुंचे थे। एक्ट्रेस महिला आरक्षण बिल के पास होने पर वो प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को बधाई देने आई थी की तभी वहां महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। किसी ने एक्ट्रेस के बाल नोचे तो धक्का मुक्की भी की साथ ही गलत भाषा का प्रयोग भी किया। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिमसें अर्चना गौतम घबराई हुई नजर आ रही है और उनके पिता सड़क पर गिरे हुए हैं।

अर्चना गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बयान दिया है की मैं आगे लड़ाई लड़ूंगी,शांत बैठने वाली नहीं हूं। जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है। इससे पहले भी अर्चना के पिता ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर जाने से मारने की धमकी देने पर मेरठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ थी। नकरी के लिए बता दें की इस समय अर्चना खतरों के खिलाडी 13 में नजर आ रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article