टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: अनुज को बेगुनाह साबित कर पाएगी अनुपमा, समर की मौत की असली वजह आई सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 05:59 PM IST

Anupamaa Spoiler: टीवी शो अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। समर की मौत के बाद घर में मातम पसर जाएगा। वनराज समर की मौत के लिए अनुज को जिम्मेदार ठहराता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में समर की मौत का खुलासा हो जाएगा। क्या अनुपमा अपने पति को बेगुनाह साबित कर पाएगी?

Image

Anupamaa Spoiler (credit pic: instagram)

Anupamaa Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे मुख्य भूमिका में हैं। शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो का अपकमिंग ट्रैक समर के इर्द गिर्द घूम रहा है। समर घरवालों को अपने पिता बनने की गुड न्यूज देता है। पूरा परिवार समर और डिंपी की इस खुशी को सेलिब्रेट करता है। घर के पुरुष सेलिब्रेशन के लिए बाहर जानने का प्लान बनाते हैं। लेकिन रंग में भंग तब पड़ता है जब समर की डेड बॉडी आती है।

समर की डेड बॉडी देखकर पूरे परिवार में मातम पसर जाता है। वनराज घरवालों को बताता है कि अनुज की वजह से समर की मौत हुई है। इस बात को जानने के बाद अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

क्या पति को बेगुनाह साबित कर पाएगी अनुपमा

शो के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुज को बचाने में समर की जान गई है। दरअसल पार्टी में अनुज का कुछ गुंडों से झगड़ा हो जाता है। गुंडे अनुज पर बंदूक तान देते हैं। समर अनुज को बचाने के लिए बीच में आ जाता है। अनुज की जगह समर को गोली लग जाती है। वहीं, समर की मौत से डिंपी को सदमा लगता है। इस वजह से उसका मिसकैरेज हो जाता है। क्या अनुपमा अनुज को बेगुनाह साबित कर पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article