Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Welcome Baby Boy : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर नए मेहमान का जन्म हुआ है।फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है स्टार्स के घर में नन्हे मेहमान की किलकारियाँ गूंज उठी हैं। दीपिका ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की है। हालांकि दीपिका ने प्री-मैच्योर बेबी को जन्म दिया है। दीपिका की डिलीवरी डेट से पहले ही उनके बेटे का जन्म हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए शोएब ने बताया कि हमें एक प्री-मैच्योर बेबी बॉय हुआ है लेकिन इसमें डरने की कोई बात नहीं है मां और बेटा दोनों ही स्वास्थ्य हैं जल्द ही आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।
शोएब की इस खबर के बाद फैंस ने बधाई देनी शुरू कर दी है।सभी दीपिका के बेबी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे इस खबर से फैंस में काफ़ी खुशी है और सभी मिलकर दीपिका के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं।
