Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim के घर फिर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन सबा इब्राहिम ने सुनाई खुशखबरी

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Going To Be Mother Soon: टीवी के चर्चित कपल शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर एक बार फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल, शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने बताया है कि वह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Going To Be Mother Soon: टीवी के चर्चित कपल शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। साल 2023 में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ एक बेटे के मम्मी-पापा बने थे। खास बात तो यह है कि एक बार फिर से उनके आंगन में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों के परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल, शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ जल्द ही मामा-मामी बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने व्लॉग के जरिए दी है।

दीपिका कक्कड़ की ननद ने सुनाई खुशखबरी

End of Feed