कैंसर के कारण बदला Dipika Kakar का रूटीन, गंभीर बीमारी में उपवास रख रही हैं एक्ट्रेस; खुद बताई वजह

Dipika Kakar Reveals About Her Intermittent Fasting: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते साल से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी ने अब एक्ट्रेस का रुटीन तक बदल दिया है।

Dipika Kakar Reveals About Her Intermittent Fasting: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे से दूर भले ही हैं। लेकिन अपने व्लॉग्स को साझा कर वह हमेशा फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ को बीते साल लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। सर्जरी के बाद भी दीपिका कक्कड़ का इससे जुड़ा इलाज जारी है। इसी साल फरवरी में दीपिका कक्कड़ को पेट में सिस्ट हो गई थी, जिसकी सर्जरी भी एक्ट्रेस ने कराई। कई बार दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने व्लॉग में बताया कि इस बीमारी ने उन्हें हिला दिया है। वहीं अब बीमारी के कारण ही दीपिका कक्कड़ की जीवन शैली पूरी तरह से बदल गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस परेशानी में खुद को चिंता मुक्त रखने के लिए उन्होंने कुछ प्रैक्टिस शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की बीमारी का पति Shoaib Ibrahim की जिंदगी पर पड़ा गहरा असर, एक्टर ने फैंस के बीच किया खुलासा

dipika kakar (4)

दीपिका कक्कड़ ने शुरू किया उपवास, फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि बीमारी के इस चरण में वह ब्रीदिंग एक्सरसाइज और इंटरमिटेंट फास्टिंग का इस्तेमाल कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जैसा कि आप लोगों को पता है कि पिछला हफ्ता मेरा ज्यादातर डॉक्टर के पास आते-जाते और स्कैन्स में ही बीता है। वो चरण एक तरह की चिंता और घबराहट के साथ आया था तो अब वो चीज गुजर चुकी है और मैं कुछ भी नया शूट नहीं कर पा रही। मैंने एक नया रुटीन शुरू कर दिया है, पूरी डाइट, रोजाना वॉक पर जाना, व्यायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज। मैं इस चीज का ध्यान रख रही हूं कि क्या खाना है, कितना खाना है और किस वक्त खाना है।" यह भी पढ़ें: 'मैं हिल गई हूं'- कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar का बीमारी पर छलका दर्द, सिस्ट सर्जरी के बाद बढ़ी परेशानी!

    End of Feed