टीवी मसाला

कैंसर को मात देकर TV पर वापसी करेंगी Dipika Kakar, फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने निकाला दिल का गुबार

Dipika Kakar On Making Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ से हाल ही में एक फैन ने सवाल किया कि क्या वह टीवी पर वापसी करेंगी। इस बात को लेकर दीपिका कक्कड़ ने भी दिल का गुबार निकाला है।

Image

दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर वापसी पर कही ये बात (फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम)

Dipika Kakar On Making Comeback On TV: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर खूब दिल जीता। इसके बाद भी वह कई टीवी शोज में नजर आईं। यहां तक कि उन्होंने 'बिग बॉस 12' में भी जीत दर्ज की। आखिरी बार दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' में नजर आई थीं। लेकिन अपने स्वास्थ्य की वजह से एक्ट्रेस को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की बीते महीने लिवर कैंसर सर्जरी हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस को लिवर में मौजूद ट्यूमर से निजात मिली। हालांकि एक्ट्रेस के कैंसर का इलाज अभी भी जारी है। वहीं अब दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि क्या वह टीवी पर लौट सकती हैं?

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं, जहां फैंस ने उनसे खूब सारे सवाल-जवाब किये। एक फैन ने दीपिका से पूछा, "क्या आप टीवी पर वापसी की योजना बना रही हैं?" इसपर दीपिका कक्कड़ ने कहा, "मैं आना चाहूंगी, क्योंकि मैंने अपने डॉक्टर्स से भी पूछा है कि मैं कब काम कर सकती हूं। क्योंकि मेरा असल में प्लान यही था कि जब रुहान की फीडिंग छूट जाएगी तो मैं उसके बाद प्लान करूंगी। फिट होऊंगी और वापिस काम पर लौटूंगी। लेकिन ये सब हो गया, इस तरीके से होगा किसी ने सोचा नहीं था।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन हां मैं काम करना चाहूंगी। एक बार डॉक्टर मुझे ग्रीन सिग्नल दे दें।" दीपिका कक्कड़ ने बताया कि ये वक्त उनके स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत कठिन है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे शरीर को टार्गेट थेरेपी लेनी है और इसे स्वीकारना भी पड़ेगा। और एक बार वो हो जाए तो मेरी चीजें पटरी पर आ जाएंगी। तो न्यू नॉर्मल के साथ हर चीज मैं कर पाऊं, ऐसा होना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article