टीवी मसाला

Dipika Kakar को फिर से हो सकता है कैंसर! बीवी का हाल बयां करते हुए बोले शोएब- बीमारी कहीं ज्यादा खतरनाक थी

Dipika Kakar Could Diagnose With Cancer Again: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ को लिवर में कैंसर हो गया था, जिसकी सर्जरी बीते महीने 3 जून को हुई थी। लेकिन अब शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका को वापिस ये बीमारी हो सकती है।

Image

दीपिका कक्कड़ की बीमारी पर शोएब इब्राहिम का बड़ा खुलासा

Dipika Kakar Could Diagnose With Cancer Again: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया था, जिसकी सर्जरी बीते महीने हुई। उस सर्जरी से दीपिका कक्कड़ अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन हाल ही में साझा किये व्लॉग में शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का कैंसर वापिस आ सकता है। उन्हें ये जानकारी डॉक्टर ने दी है, साथ ही बताया है कि दीपिका कक्कड़ की बीमारी जितना दिख रही थी, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक थी।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपिका कक्कड़ डॉक्टर से मिलने से पहले काफी बेचैन थीं, क्योंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि आगे क्या इलाज होने वाला है। शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए कहा कि एक्ट्रेस के शरीर में अभी कोई भी कैंसर सेल्स नहीं बचे हैं। लेकिन बायोपसी रिपोर्ट का कहना है कि दीपिका का कैंसर जो रिपोर्ट में दिख रहा था, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक था। ऐसे में इसके वापिस आने के भी चांस हैं।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के मुताबिक, अगर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के शरीर में फिर से कैंसर सेल्स मिलते हैं तो डॉक्टर्स को उनके दवाइयों का डोजेस बढ़ाना पड़ेगा और उन्हें आईवी के जरिए दवाइयां दी जाएंगी। एक्टर का कहना है कि दीपिका कक्कड़ का ट्रीटमेंट अभी करीब 2 साल चलेगा और हर तीन सप्ताह में उनकी स्कैनिंग भी की जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article