Dipika Kakar Lied About Shoulder Injury: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से टीवी की दुनिया में वापसी की थी जिसे देख फैंस काफी खुश थे। हालांकि ये खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई जब एक्ट्रेस को शोल्डर इंजरी के कारण शो को अलविदा कहना पड़ा। हर कोई इस बात से काफी दुखी था कि वो दीपिका वापिस से सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगे। इस बीच एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि दीपिका कक्कड़ ने झूठ बोलकर शो को अलविदा कहा। आखिर इस दावा को पढ़ते ही लोगों का क्या रिएक्शन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) से जुड़ा एक पोस्ट रेडिट पर वायरल हो रहा जिसमें एक यूजर ने दावा किया कि 'उसने यह कहते हुए मास्टरशेफ छोड़ दिया कि उसके हाथ में चोट है। डॉक्टर ने एक्ट्रेस को बायां हाथ बिल्कुल भी नहीं उठाने से मना किया है। अपने वलॉग में पहले एक्ट्रेस ने बोला कि लिम्फ नोड्स हैं और पति के व्लॉग में वह कहती है कि दर्द के कारण उन्हे सांस लेने में दिक्कत होती है। इन दोनों बातों को आपस में कोई लेना देना नहीं है।' यूजर आगे खुलासा करते हुए कहती है कि अगर दीपिका को हाथ में इतना ही दर्द था तो अगले दिन अपने पति के साथ छुट्टियां क्यों मना रही है? दीपिका उसी हाथ से कैमरा पकड़ते हुए वलॉगिंग क्यों कर रही है? वह उसी हाथ से अपने बच्चे को कैसे पकड़ पा रही है?
सिर्फ यही नहीं यूजर ने दीपिका पर भड़कते हुए लिखा कि डॉक्टर ने स्लिंग पहनने के लिए कहा था, उसके बाद किसी भी व्लॉग में कोई स्लिंग नहीं दिखाई दिया। अनलाइन यूजर का ये दावा सुन सभी दंग है कि क्या दीपिका ने झूठ बोलकर 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) छोड़ा? सोशल मीडिया पर फैंस अब दीपिका को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे।
