टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 3 March: अरमान को पाई-पाई के लिए मोहताज करेगी दादी सा, चाकू की नोक पर माधव को बांध देगी विद्या

YRKKH Spoiler 3 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज कावेरी पोद्दार अरमान को बेब्स करने के लिए शिवानी और माधव का पुराना घर खरीद लेगी। वहीं विद्या खुद को जान से मार देने की धमकी देकर माधव को पोद्दार हाउस में जबरदस्ती रोक लेगी।

Image

YRKKH Spoiler 3 March

YRKKH Spoiler 3 March: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होती है जो अरमान का साथ देते हुए पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी। इस दौरान शिवानी अरमान को फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहेगी लेकिन वो अब अपनी मां का प्यार चाहता है ना कि पोद्दार हाउस का एहसान। कावेरी एलान करती है कि जो अरमान को रोकेगा वो उसके साथ जा सकता है लेकिन पोद्दार हाउस से नाता तोड़ना होगा। संजय नीच हरकत करते हुए अरमान उसे उसके जूते तक छिन लेगा और उसे नंगे पैर रोड पर चलने के लिए मजबूर करेगा। माधव भी शिवानी और अरमान के साथ जा रहा होगा लेकिन तभी विद्या खुद को चाकू की नोक पर रख उसे रोक देगी।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान माधव और शिवानी के पुराने घर में रहने का फैसला करेगा। अरमान को नंगे पैर देख अभिरा भी सैंडल उतार देगी और उसका जन्मों-जन्मों तक साथ देने का वादा करेगी। वहीं कावेरी पोद्दार शिवानी और माधव का पुराना घर खरीद लेगी ताकि वो अरमान को बेब्स कर सके। दूसरी तरफ माधव सारे धारधार चीजों को घर से फेंक देगा और विद्या के हाथ रस्सी से बांधने की कोशिश करेगा। शिवानी बेटे अरमान को अपने हाथ से खाना खिलाती है।

सीरियल में तमाशा खत्म नहीं होगा रेस्टोरेंट में अरमान बिल नहीं चुका पाता क्यूंकी अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। अरमान की हालत देख वेटर उसे बेइज्जत करता है लेकिन तभी बीच में अभिरा आ जाएगी जो अपने पति के लिए नई चप्पल लेकर आई होगी। लड़ाई-झगड़ा देख शिवानी बेहोश होकर गिर जाएगी। सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रीकैप में देखने को मिला कि अरमान और अभिरा को घर मिल जाता है लेकिन उसकी हालत बहुत खराब होती है। अरमान की हिम्मत बनते हुए अभिरा बंजर घर को अपना आशियाना बनाने की बात कहेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article