टीवी मसाला

Dipika Kakar अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, पति शोएब और बेटे संग सामने आई पहली तस्वीर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 10, 2023, 02:13 PM IST

Dipika Kakar - Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से डिलवरी के इतने दिनों बाद अस्पताल से मिला डिस्चार्ज। एक्ट्रेस अपने बेटे और पति शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें छाई हुई है।

Image

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim (credit pic: instagram)

Dipika Kakar - Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। दीपिका अपने पति शोएब और बेटे के साथ अस्पताल के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। फोटो में दीपिका और शोएब कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दीपिका और शोएब ने बच्चे के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। दीपिका और शोएब अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

दरअसल प्री- मैच्योर डिलिवरी की वजह से डॉक्टर ने दीपिका के बेटे को NICU में रखा था। 8 जुलाई को शोएब ने बताया था कि बच्चा को NICU से शिफ्ट कर दिया गया है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। हम जल्द बेटे के साथ घर जाएंगे। शोएब ने अपने फैंस का इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कहा था। प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका को हार्मोनल चेंजेस की वजह से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में भी इसका जिक्र किया था। दीपिका का इससे पहले मिसकैरेज हो चुका है।

शोएब और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अपने काम से ब्रेक लेना चाहती हैं। अभी वो अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाना चाहती हैं। एक्ट्रेस अपने मदरहुड के फेज को एन्जॉय करना चाहती है। दीपिका और शोएब को ससुराल सिमर का के सेट पर प्यार हुआ था। दोनों ने शादी से पहले कई सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था। दीपिका को सुसराल सिमरा का शो से घर-घर में पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article