Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म दे दिया है, सिर्फ इतना ही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ट्विन्स को जन्म देने वाला है। अब इन खबरों पर दीपिका और शोएब इब्राहिम ने रिएक्ट किया है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब और दीपिका ने अपने फैमिली और प्रेग्नेंसी को लेकर अपडेट दिया है। शोएब ने साफ कर दिया है कि कई न्यूज पोर्टल इस खबर को फैला रहे हैं कि हम माता-पिता बन चुके हैं, हालांकि बच्चे की डिलेवरी डेट जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में है। अभी एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। आइए शोएब और दीपिका के बयान पर नजर डालते हैं।
dipika kakar and shoaib ibrahim pregnancy update
यह भी पढ़ें- सनी देओल और अमीषा पटेल ने गुरुद्वारे में शूट किया रोमांटिक सीन, मेकर्स के खिलाफ भड़की जनता
एक महीने बाद मां बनेंगी दीपिका
शोएब इब्राहिम ने दीपिका की प्रेग्नेंसी पर रिेक्टर करते हुए कहा, 'कई न्यूज पोर्टल इस खबर को चला रहे हैं कि हम माता-पिता बन गए हैं, हमारे ट्विन्स हुए हैं, कोई कह रहा है कि दीपिका ने बेबी बॉय को बर्थ दिया है। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। डिलीवरी डेट डॉक्टर ने जुलाई के तीसरे और चौथे हफ्ते में दी है, जिस हिसाब से अभी एक महीने से भी ज्यादा का समय है। अगर प्रेग्नेंसी से रिलेटेड कोई अपडेट होता है तो हम अपने व्लॉग या सोशल मीडिया हैंडल पर इस बारे में जानकारी दे देंगे।
इसके साथ ही शोएब ने बताया कि इस समय उनके घर पर कन्सट्रक्शन चल रहा है। वहीं उनकी मां का शुगर बढ़ गया है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
