Dipika Kakar - Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में 21 जून को किलकारियां गूंजी थी। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की डिलवरी प्रीमेच्योर हुई थी इसलिए उसे इतने दिन से NICU में रखा गया था। शोएब और दीपिका अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। कपल ने अपने फैंस से भी कहा था कि उनके बच्चे के जल्द ठीक होने की दुआ करें। अल्लाह ने उनकी दुआ सुन ली है। शोएब ने अपने फैंस को बताया कि उनका बेटा NICU से बाहर आ गया है। बच्चे को अभी नॉर्मल वॉर्ड में रखा गया है और उसे जल्द घर लेकर जाएंगे।
शोएब ने फैंस संग शेयर की गुडन्यूज
शोएब ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आज हमारे बेटे को NICU से शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ दिन और अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। हम जल्दी घर पर होंगे। हमारा बेटा पहले से बेहतर है। आप सबकी इतनी दुआओं के लिए दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। आप इस तरह हमें अपनी दुआ में याद रखिएगा।
दीपिका और शोएब शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दीपिका का मिसकैरिज हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया था कि हार्मोनल चेंजेस की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी में काफी दिक्कते थी। एक्ट्रेस को ब्लडप्रेशर की भी प्रॉब्लम है। हालांकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शोएब अपने काम के साथ- साथ पिता की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने साल 2018 में शोएब संग शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी। शो में दोनों अच्छे दोस्त बने थे। इस दौरान दीपिका अपने पहले पति से तलाक ले रही थी। शोएब ने दीपिका का उस मुश्किल समय बहुत साथ दिया था। कुछ सालों तक दोनों ने एक- दूसरे को डेट किया था।
