टीवी मसाला

Anupama Promo: अनुज रोकेगा अनुपमा के सपनों की उड़ान, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 9, 2023, 12:21 PM IST

Anupama Promo: अनुपमा में माया की मौत से छोटी को सदमा लगा है। छोटी की हालत लगातार खराब हो रही है। अनुपमा को समझ नहीं आ रही है कि वो छोटी को इस हालत में छोड़कर अमेरिका कैसे जाए। क्या अनुपमा अपने सपनों की उड़ान के लिए तोड़ देगी अपना हर रिश्ता।

Image

anupama promo (credit pic: instagram)

Anupama Promo: अनुपमा में फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अमेरिका जाएगी। क्या इस बार उसका सपना पूरा होगा। अनुपमा ने पहली बार अपने सपने के लिए पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है। लेकिन अनुपमा की जिंदगी में कपाड़िया और शाह परिवार के होते हुए सब कुछ इतना आसान नहीं होने वाला है। शो में छोटी की मां माया की मौत हो गई है। छोटी इस बात से सदमे में है। अनुपमा भी यही सोच रही है कि अनुज अकेले कैसे छोटी को संभालेगा।

मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अनुपमा मालती देवी से आशीर्वाद लेती है। मालती देवी अनुपमा से कहती हैं कि ये तुम्हें तय करना है कि आसमान या जमीन चुनना है। नकुल अनुपमा से कहता है कि जल्दी सारा सामान पैक कर लो। जल्दी एयरपोर्ट पहुंचना है।

क्या छोटी के लिए सपना छोड़ देगी अनुपमा

इधर छोटी की हालत बहुत खराब होती है। अनुज को समझ नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। तभी पाखी कहती हैं कि हमें मम्मी को बुला लेना चाहिए। अनुज अनुपमा को कॉल करता है। क्या अनुपमा छोटी के लिए छोड़ देगी अपना सपना। शो में अभी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा के लिए ये काफी मुशिकल समय है। एक तरफ जहां उसकी बेटी है तो दूसरी तरफ उसके सपने है। माया की मौत से छोटी को सदमा लगा है। उसे बार-बार पैनिक अटैक आ रहा है। इस समय उसे सबसे ज्यादा अनुपमा की जरूरत है। अनुपमा एयरपोर्ट के लिए रेडी होती है। वहीं, अनुज भी अनुपमा को बहुत मिस करता है। छोटी भी अनुज से कहती हैं कि अनुपमा को रोक ले। क्या अनुपमा समय रहते अनुज का फोन उठाएगी। ये हमेशा के लिए अमेरिका चली जाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article