Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम माता -पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। प्री-मैच्योर डिलवरी होने की वजह से एक्ट्रेस के बेटे को कई दिनों तक NICU में रखा गया था। हाल ही में एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिली है। फैंस एक्ट्रेस की बेटे की झलक देखने को तरस रहे हैं। फैंस कपल को बेटे के घर आने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वीडियो में बेटे के नाम का खुलासा किया है।
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim (credit pic: instagram)
परिवार में जश्न का माहौल है। कपल ने इस खास पल को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। शोएब वीडियो में बताते हैं कि हमने दीपिका की डिलीवरी से पहले ही बेटी और बेटे के नाम सोचे थे। ये खूबसूरत नाम दीपिका ने सोचा है। इसके बाद पूरे कमरे की लाइट बंद हो जाती है और सिर्फ रुहान नाम चमकता है।
दीपिका ने बेटे के नाम का किया खुलासा
रुहान का मतलब प्यारा, दयालु और धार्मिक होता है। ये अरबी मूल का शब्द है। फैंस को ये नाम बहुत पंसद आया। इस खास मौके पर दीपिका और शोएब का पूरा परिवार मौजूद था। कपल अपने पेरेंटहुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेटे के नामकरण का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। दीपिका ने अपने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस अपने परिवार को समय देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने थ्रोबैक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। एक्ट्रेस भले ही टीवी पर एक्टिव नहीं हैं। लेकिन फैंस के साथ अपने चैनल के जरिए जुड़ी हुई है।
