टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: अविनाश ने मनीषा रानी को दी गाली, फुकरा इंसान का फूटा गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 01:08 PM IST

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स हर दिन रंग बदलते हैं। वीकेंड का वार पर कृष्णा अभिषके ने लगाई अविनाश सचदेव की क्लास। मनीषा रानी कहती हैं कि अविनाश ने कभी भी सही बात पर स्टैंड नहीं लिया है। इस बात को सुनकर अविनाश भड़क जाते हैं और उन्हें गाली दे देते हैं।

Image

avinash sachdev and manisha rani (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। घर में दो एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Ashika Bhatia) की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इस बार का वीकेंड का वार कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया। कृष्णा ने अविनाश से पूछा कि आपने घर में बतौर हीरो नंबर वन एंट्री ली थी। वो टैग कहां खो गया। इस पर कृष्णा घरवालों की राय लेते हैं।

अविनाश ने मनीषा को दी गाली

कृष्णा सबसे पहले एल्विश से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है। एल्विश कहता है कि मुझे तो कभी भी हीरो नहीं लगते हैं। वो हवा जैसे हैं जो घर में तो मौजूद है लेकिन दिखते नहीं है। इस दौरान अविनाश और एल्विश के बीच नोकझोंक होती है। कृष्णा फिर मनीष से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है। मनीषा कहती हैं कि अविनाश सही बातों पर नहीं बोलते हैं। वो कभी भी स्टैंड नहीं लेते हैं।

अवनिश चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि हां मैंने गलती की जब तुम्हें जेल भेज रहे थे तो उन्हें मना नहीं करना चाहिए। एक्टर ने मनीषा को टेलीविजन पर गाली दी। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी, फलक नाज, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article