Shoaib Ibrahim Reveals If Dipika Kakar Had Daughter From First Marriage Of Not: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसी हुई हैं। इन दिनों दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग से जजेस को खूब इंप्रेस किया है। लेकिन काम से इतर दीपिका कक्कड़ अपनी निजी जिंदगी के लिए हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने धर्म परिवर्तन करके शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस को लेकर ये तक दावे किये गए कि पहली शादी में दीपिका कक्कड़ एक बेटी की मां बनी थीं, जिसे उन्होंने शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) संग शादी के बाद छोड़ दिया।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) से जुड़ी इन अफवाहों पर अब शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न केवल हेटर्स को फटकार लगाई, बल्कि मामले का सच भी जाहिर किया। शोएब इब्राहिम ने मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "कोई ऐसा कैसे कह सकता है? चलो इसका जवाब देते हैं। अगर आपको मानना होगा तो मानना, वरना रहने देना। सवाल ये है कि क्या दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है?" दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने आगे कहा, "आज के समय में सोशल मीडिया पर कुछ भी आरोप लगते हैं और फिर लोग उम्मीद करते हैं कि हम उसका जवाब देंगे। मैं इसका जवाब देता हूं कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। मुझे नहीं पता कि इस आरोप के पीछे क्या मकसद है, लेकिन कभी-कभी लोग चुप्पी का बहुत फायदा उठाते हैं।"
दीपिका कक्कड़ पर पड़ा था इस सवाल का बुरा असर
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने व्लॉग में ऐसा सवाल करने वालों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पर इसका सबसे ज्यादा असर तब पड़ा था, जब वो प्रेग्नेंट थीं।" शोएब इब्राहिम के साथ-साथ दीपिका कक्कड़ ने भी इस आरोप पर नाराजगी दिखाई। एक्ट्रेस ने कहा, "इतने घटिया आरोप लगा रहे हैं, जिसका कोई वजूद ही नहीं है। किसी के पास कोई सबूत है तो मुझे दिखाएं।"
