'4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...'- Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज! शेयर की पोस्ट

Dipika Chikhlia Take A Dig On Ranbir Kapoor Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने तंज कसा है।

Dipika Chikhlia Take A Dig On Ranbir Kapoor Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए फैंस की बेताबी भी सातवें आसमान पर है। कुछ ही दिनों पहले मूवी का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर को बतौर राम खूब पसंद किया गया। हालांकि 'रामायण' (Ramayan) के टीजर को वीएफएक्स और एआई के कारण आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बन सबका दिल जीतने वाली दीपिका चिखलिया ने भी रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी पर तंज कसा है। दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें रणबीर कपूर की रामायण की तुलना कहीं न कहीं रामानंद सागर की 'रामायण' से हुई। यह भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में Mouni Roy बनेंगी मां, दुपट्टे की आड़ में छुपाया बेबी बंप? वीडियो देख लगी अटकलें

dipika chikhlia

दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)

दीपिका चिखलिया ने शेयरकी पोस्ट

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) की झलक दिखाई गई, साथ ही कैप्शन में लिखा हुआ था, "रामायण' ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाएं।" दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट ने लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि दीपिका चिखलिया ने भी रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर देखा था और कहा था, "मैंने टीजर देखा है और ये बहुत ग्रैंड और रिच लग रहा है। इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है। तो मैं मूवी का इंतजार कर रही हूं और ये बहुत खूबसूरत है। इसमें कोई शक नहीं है।" य़ह भी पढ़ें: Ramayana के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट, रणबीर कपूर को बताया ऐसा एक्टर

End of Feed