टीवी मसाला

'गैरों के बिस्तर पर अपनों का सोना...'- Yuzvendra Chahal संग तलाक के बाद वायरल हुई Dhanashree Verma की पहली पोस्ट

Dhanashree Verma First Post Gets Viral After Divorce With Yuzvendra Chahal: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और 'झलक दिखला जा 11' फेम धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। तलाक के बाद धनश्री वर्मा की पहली पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

Image

युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद वायरल हुई धनश्री वर्मा की पहली पोस्ट

Dhanashree Verma First Post Gets Viral After Divorce With Yuzvendra Chahal: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और 'झलक दिखला जा 11' फेम धनश्री वर्मा बीते दिन हमेशा के लिए अलग हो गए। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का बीते दिन आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। इसकी पुष्टि खुद युजवेंद्र चहल के वकील ने मीडिया के सामने किया है। तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी टी-शर्ट से पत्नी पर तंज कसने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसपर लिखा नजर आया, "खुद के शुगर डैडी बनो।" इन सबसे इतर युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद अब धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की भी पहली पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की ये पहली पोस्ट उनके गाने 'देखा जी देखा मैंने' से जुड़ी है। धनश्री वर्मा ने इस गाने से जुड़ा पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "देखा जी देखा मैंने, गाना रिलीज हो चुका है।" इस पोस्टर में धनश्री वर्मा एक्टर ईश्वक सिंह के साथ नजर आईं। बता दें कि ये गाना पार्टनर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है, जिसमें एक लाइन ऐसी भी है, "गैरों के बिस्तर पर अपनों का सोना देखा...।" धनश्री वर्मा के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और गाने पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद रिलीज हुए धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के गाने 'देखा जी देखा मैंने' को अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या टाइमिंग चुनी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक धोखेबाज को हमेशा यही लगता है कि उसका पार्टनर धोखेबाज है और वो असुरक्षित बन जाता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "लोग हमेशा औरत को ही क्यों गलत ठहराते हैं। जबकि सच्चाई तो किसी को भी नहीं मालूम।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article