धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति युजवेंद्र से हो रहा है तलाक !!

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal Divorce Rumours: लेकिन अब सामने आई नई जानकारी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों अलग हो रहे हैं। बता दें कि दोनों स्टार ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद तलाक की खबरों को हवा मिल गई है।

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal Divorce Rumours: डान्सर धनश्री वर्मा( Dhanashree Verma) और इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल( Yuzvendra Chahal) की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पिछले कई दिनों से ऐसी अफवाहें तेज है कि दोनों पति-पत्नी तलाक ले रहे हैं। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब सामने आई नई जानकारी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों अलग हो रहे हैं। बता दें कि दोनों स्टार ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद तलाक की खबरों को हवा मिल गई है।

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal Divorce Rumours

कपल ने 2020 में धूमधाम से शादी की थी। दोनों स्टार्स अक्सर साथ में डांस वीडियो भी शेयर भी करते रहते हैं। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है यहां तक कि सोशल मीडिया से साथ में अपलोड की हुई तस्वीरें भी हटा दी है। यूजी ने धनश्री के साथ सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी लेकिन धनश्री ने अभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर रखा है। इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो कपल ही बता सकता है।

End of Feed