टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश को बचाने के लिए सलमान खान ने चाहत को बनाया बलि का बकरा, सीक्रेट डेटिंग लाइफ की खोली पोल

Bigg Boss 18 Salman Khan Reveals Chahat Pandey Secret Dating Life On National TV: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में लगातार धमाके हो रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने चाहत पांडे की सीक्रेट डेटिंग लाइफ की पोल सरेआम खोल दी।

Image

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने खोली चाहत पांडे की सीक्रेट डेटिंग लाइफ की पोल

Bigg Boss 18 Salman Khan Reveals Chahat Pandey Secret Dating Life On National TV: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच तो संग्राम देखने को मिलता ही है, साथ ही कंटेस्टेंट्स के परिवार और दूसरे सदस्यों के बीच भी काफी घमासान दिखाई दिया। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कुछ दिनों पहले चाहत पांडे की मम्मी आई थीं, जिन्होंने अविनाश मिश्रा को लड़कीबाज कहा। यहां तक कि ये तक बोला कि चाहत पांडे का न कोई बॉयफ्रेंड था, न है और न रहेगा। लेकिन अविनाश मिश्रा ने बाकी घरवालों से बताया कि चाहत पांडे घरवालों से छुपकर एक इंसान को डेट कर रही थीं। हैरत की बात तो यह है कि अब मेकर्स और सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे की सीक्रेट डेटिंग लाइफ से पर्दा उठा दिया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान चाहत पांडे से कहते नजर आए, "आपकी मम्मी ने कहा था कि चाहत को ऐसे लड़के पसंद नहीं हैं, जो लड़कियों के आगे-पीछे घूमते हैं। आपकी मां ने आपको आपका कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया। इसके बाद हमारी टीम को कुछ लोगों ने फोन किया। हम आपको कुछ दिखाना चाहते हैं।" सलमान खान ने चाहत पांडे की एक फोटो सबको दिखाई, जिसमें वह ऐसे केक के साथ पोज दे रही थीं, जिसपर कपल बना हुआ था। उस केक पर लिखा था, "5 साल पूरे हो गए, हैप्पी एनिवर्सरी मेरा प्यार।" उस तस्वीर को देख अविनाश मिश्रा ने कहा कि उन्होंने स्वीकारा, बस ठीक है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा को रोकने की कोशिश की। लेकिन अविनाश मिश्रा नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सबको सेट पर पता है। चाहत पांडे मना करती रहीं, लेकिन सलमान खान ने कहा, "है तो है, नहीं है तो नहीं है।" लेकिन 'बिग बॉस 18' का ये प्रोमो दर्शकों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। एक यूजर ने लिखा, "मेकर्स किसी भी हद तक गिर सकते हैं अविनाश मिश्रा को अच्छा बनाने के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस बहुत घटिया खेल खेल रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article