टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 4 January: अभिरा की पीठ में छुरा घोंपेगा माधव, पोल खुलते ही पैरों में गिरकर माफी मांगेगी विद्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि माधव के हाथ सबूत लगेगा कि विद्या ने अभीर का एक्सीडेंट है। वहीं दूसरी ओर संजय आग में घी डालने की कोशिश करेगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 4 जनवरी को आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 January, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। शो में अभी तक दिखाया गया कि अभीर का पैर पैलालाइज हो जाता है और डॉक्टर ये साफ कर देते हैं कि अभीर शायद कभी अपने पैरों पर न चल पाए। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अभिरा और रूही उसका सहारा बनते हैं। अभिरा माधव से कसम लेती है कि वो अभीर के आरोपी को ढूंढ निकालेंगे। दूसरी ओर अभिरा बार-बार अभीर की हालत को देख परेशान होती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि संजय चारू पर दबाव बनाएगा कि वो अभीर के खिलाफ केस करे, लेकिन चारू ऐसा करने से मना कर देगी। दूसरी ओर संजय दादीसा के सामने अरमान पर अभिरा को घर लाने का दबाव बनाएगा और कहेगा कि तुम्हारी वजह से फर्म का नुकसान हो रहा है। इन सबसे इतर माधव को कुछ सबूत मिलेंगे, जो कि अभीर की एक्सीडेंट साइट से मिले थे। उन सबूतों में माधव विद्या की पायल पहचान लेगा।

विद्या से सवाल करेगा माधव

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या सीढ़ियों पर गिर जाती है और माधव उसे बचाने जाता है। लेकिन तभी वो विद्या के पैर में एक पायल देखता है और समझ जाता है कि विद्या ने ही अभीर का एक्सीडेंट किया है। वो कमरे में ले जाकर विद्या से सवाल करेगा। विद्या माधव से बताएगी कि उसने ये जानबूझकर नहीं किया है। वो अभीर को अस्पताल ले जाना चाहती थी, लेकिन तभी पुलिस की गाड़ी के सायरन ने उसे डरा दिया और वो वहां से भाग गई।

माधव के पैरों में गिरेगी विद्या

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मनोरंजन का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि माधव फैसला करेगा कि वो सच सबको बता देगा। लेकिन तभी विद्या उसके पैरों में गिर जाएगी और ऐसा करने से मना करेगी। वहीं अरमान को बचाने के लिए चाचीसा अभिरा के घर आएंगी और उसे पोद्दार हाउस में लौटने के लिए मनाएंगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सच बाहर आने के बाद अभिरा क्या एक्शन लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article