टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी बेटे को सीने से लगाकर पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर, नन्ही सी जान संग पहली बार लगाई हाजिरी

Devoleena Bhattacharjee Visits Siddhivinayak Temple First Time With Son: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते साल दिसंबर में एक बेटे को जन्म दिया था। अब अपने बेटे के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के साथ पहली बार किये बप्पा के दर्शन

Devoleena Bhattacharjee Visits Siddhivinayak Temple First Time With Son: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी बीते साल दिसंबर में ही मम्मी बनी थीं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने 'जॉय' रखा। खास बात तो यह है कि अब देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी नन्ही सी जान को सीने से लगाकर गणपति बप्पा के दरबार पहुंची हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे जॉय के साथ पहली बार बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे जुड़ी फोटोज भी देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी फोटो में शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने गले में धार्मिक चुनरी पहनी हुई थी। फोटो में देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेटे को गले से लगाए नजर आईं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे जॉय के साथ इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "जय गजानन श्री गजानन।" बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने बेटे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक फैंस के साथ बेटे की मुंह दिखाई नहीं की है।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के 'साथिया' के को-स्टार मोहम्मद नाजिम ने हार्ट शेप इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बेहद खूबसूरत।" तीसरे यूजर ने देवोलीना भट्टाचार्जी के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, बहुत क्यूट।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article