टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ढाई महीने के बेटे संग बातों में हुईं चूर, फैंस को भी सुनाई नन्ही सी जान की आवाज

Devoleena Bhattacharjee Shares Video With Son While Playing With Him: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने बेटे के साथ फोटोज और वीजियोज शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नन्हे बेटे जॉय के साथ वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उसके साथ खेलती हुई नजर आईं।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर किया बेटे का वीडियो

Devoleena Bhattacharjee Shares Video With Son While Playing With Him: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। देवोलीना भट्टाचार्जी को आखिरी बार 'छटी मैय्या की बिटिया' में देखा गया है। लेकिन इस शो को एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के कारण अलविदा कह दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते साल 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम एक्ट्रेस ने जॉय रखा। देवोलीना भट्टाचार्जी अपना पूरा वक्त अपनी नन्ही सी जान को दे रही हैं और अक्सर बेटे के साथ फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ बातें करती दिखाई दीं। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने वीडियो शेयर कर जमाने को भी उसकी आवाज सुनाई।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) जहां वीडियो में अपने बेटे जॉय के साथ खेलती नजर आईं तो वहीं उनके पति शाहनवाज शेख वीडियो बनाते दिखे। जहां बेटे संग खेलते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी की खुशी सातवें आसमान पर थी तो वहीं उनकी नन्ही सी जान भी बेहद खुश दिखाई दी। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि जॉय अपनी मां से बात करने के लिए बहुत एक्साइटेड है। इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, "हमारी दुनिया, नटखट बालक।"

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे ही खुशियां मिलती रहें आप सबको। भगवान बहुत बड़ा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे ये बहुत क्यूट है, नटखट।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बच्चे को ढेर सारा आशीर्वाद।" बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख ने साल 2022 में दिसंबर में शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article