रमदान के मौके पर पति शहनवाज के लिए इफ्तारी बनाती हैं Devoleena Bhattacharjee, कहा 'बहुत खुशी मिलती...'

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शहनवाज शेख संग शादी की थी। ऐसे में रमदान के मौके पर एक्ट्रेस पति के लिए इफ्तारी बनाती हैं, जिससे उनको बहुत खुशी मिलती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोरर में पढ़िए पूरी खबर।

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल दिसंबर में देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कपल ने जॉय रखा। शादी के 2 साल बाद देवोलीना और शहनवाज को माता-पिता बनने का सुख मिला। इस बीच एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए देवोलीना ने रमदान को लेकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे वो अपने पति शहनवाज के लिए इफ्तारी बनाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Devoleena Bhattacharjee Make Iftari For Husband

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकीं टीवी हसीना देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) खुद बंगाली है लेकिन शादी शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) संग की थी जिनका धर्म मुस्लिम है। ऐसे में इन दिनों रमदान के मौके पर शहनवाज रोजे रख रहे हैं और पत्नी देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति की खातिरदारी करने में कोई मौका नहीं छोड़ रही। एक्ट्रेस ने बताया कि 'रमदान के मौके पर वो दोनों साथ में नमाज पढ़ते हैं। ऐसे में ध्यान रखती हूँ कि इफ्तारी के मौके पर मैं उन्हे स्वादिष्ट और हेल्थी खाना दूँ। मैं शहनवाज के धर्म का सम्मान करती हूं और उन्हे हर तरह की नेगीटीविटी दूर रखूं।'

End of Feed