प्रेग्नेंट Devoleena Bhattacharjee की मदद के लिए पति ने धुले कपड़े, बच्चे के जन्म से पहले बांटी जिम्मेदारी

Devoleena Bhattacharjee Husband Shanawaz Shaikh Wash Clothes To Help Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शानवाज शेख का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपड़े धुलते नजर आए। इस वीडियो में शानवाज बच्चे के कंबल धुलते दिखाई दिये।

Devoleena Bhattacharjee Husband Shanawaz Shaikh Wash Clothes To Help Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। देवोलीना भट्टाचार्जी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शानवाज शेख ने बच्चे के जन्म के लिए तैयारियां भी कर ली हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने बेबी के आने से पहले अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तक बांट ली हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के पति शानवाज शेख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपड़े धुलते नजर आए। इस वीडियो को खुद देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

देवोलीना भट्टाचार्जी के पति ने धुले कपड़े

End of Feed