Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार वाले एपिसोड का दर्शक पूरे हफ्ते इंतजार करते हैं। सलमान खान को कंटेस्टेंट की क्लास लेते देख दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। जान को खतरा होने के बावजूद भी सलमान लगातार शो और अपने फैंस के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस वीकेंड का वार को लेकर कई अपडेट्स सामने आई है जिसमें एक नहीं चार लोग गेस्ट के तौर पर घर में एंट्री लेंगे। इसी के साथ एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी अपडेट।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में सभी को हंसाने कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी घर में एंट्री लेंगे। दोनों की जोड़ी दर्शकों और कंटेस्टेंट के साथ-साथ सलमान खान के भी हंसी से पेट दर्द करेंगे। साथ ही हसल 3 को प्रमोट करने सिंगर-रिप रफ्तार और इक्का भी नजर आएंगे। शो की टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड में इतने बड़े बदलाव किए। साथ ही इस बार शो में डबल इविक्शन होने वाला है यानी एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होंगे।
बिग बॉस 18 के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने यह दावा करते हुए खुलासा किया की एक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट और तीन वाइल्ड कार्ड में से एक-एक शख्स बाहर होगा। बता दें पिछले हफ्ते ही एडीन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्ट्री ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन घर में एंट्री ली थी। साथ ही इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान नॉमिनेटेड हैं। अब देखना दिलचस्प होगा किसे सलमान खान बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
