RG Kar मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में दीवार फांदकर घुसी भीड़, वीडियो देख Devoleena ने उधेड़ी प्रशासन की बखिया

Devoleena Bhattacharjee Slams Kolkata Police Over Viral Video Of RG Kar Medical College: कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के बलात्कार की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी आक्रोश जताया है।

Devoleena Bhattacharjee Slams Kolkata Police Over Viral Video Of RG Kar Medical College: कोलकाता में पीजीटी डॉक्टर संग हुई बलात्कार की घटना ने पूरे देश को सदमे में पहुंचा दिया है। 31 वर्षीय महिला डॉक्टर संग रेप के मामले को लेकर कोलकाता सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और न्याय की मांग की जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी मामले को लेकर आक्रोश में हैं। वहीं हाल ही में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रशासन को फटकार लगाई है। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने 'कोलकाता' को भी गुंडाराज का गढ़ बताया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कोलकाता की घटना पर जताया आक्रोश

End of Feed